How to Clear CPCT Typing Exam in First Attempt ?
पहले प्रयास में CPCT टाइपिंग परीक्षा कैसे पास करें?
आज के समय में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए CPCT (Computer Proficiency Certification Test) एक महत्वपूर्ण परीक्षा बन चुकी है। खासकर मध्यप्रदेश में यह परीक्षा कई सरकारी पदों के लिए अनिवार्य है। इस परीक्षा में टाइपिंग स्किल (हिंदी और अंग्रेजी दोनों) आपकी सफलता तय करने में अहम भूमिका निभाती है। बहुत से उम्मीदवार बार-बार प्रयास करते हैं, लेकिन सही रणनीति के अभाव में सफल नहीं हो पाते। इस लेख में हम जानेंगे कि आप पहले ही प्रयास में CPCT टाइपिंग परीक्षा कैसे पास कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए उसका पैटर्न समझना सबसे जरूरी होता है। CPCT में मुख्य रूप से दो भाग होते हैं।
• मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) • टाइपिंग टेस्ट (हिंदी और अंग्रेजी)
सही टाइपिंग लेआउट का चयन करें
हिंदी टाइपिंग के लिए आपको दो प्रमुख विकल्प मिलते हैं:
• Inscript • Remington (Kruti Dev आधारित)
यह लेआउट मुख्यत: हिंदी टाइपिंग के लिए महत्वपूर्ण होता है कि हमें किस लेआउट में परीक्षा को या टाइपिंग को देना है। मध्यप्रदेश में मुख्यत: रेमिंगटन गेल या मंगल फांट को प्राथमिकता दी जाती है और यदि आप सीपीसीटी परीक्षा को रेमिंगटन गेल फांट में उत्तीर्ण करते है तो आप मध्यप्रदेश में टाइपिंग के आधार पर जो भी भर्तियां निकलती है आप उन सभी में भाग ले सकते है।
Accuracy (सटीकता) पर फोकस करें, स्पीड अपने आप बढ़ेगी
बहुत से छात्र शुरुआत से ही तेज टाइपिंग करने की कोशिश करते हैं, जिससे गलतियाँ बढ़ जाती हैं। याद रखें: “पहले सही टाइप करें, फिर तेज टाइप करें।” यदि आपकी accuracy 90–95% है, तो आपकी स्पीड धीरे-धीरे अपने आप बढ़ जाएगी। CPCT में अच्छी accuracy आपको पास कराने में बहुत मदद करती है।
रोज प्रैक्टिस करें
टाइपिंग एक स्किल है जो केवल नियमित अभ्यास से ही बेहतर होती है। आप यह रूटीन फॉलो कर सकते हैं:यदि आप रोजाना अभ्यास करते हैं, तो 30–45 दिनों में आपकी स्पीड और आत्मविश्वास दोनों में काफी सुधार हो जाएगा।
• रोज़ 1–2 घंटे अभ्यास करें • 30 मिनट अंग्रेजी टाइपिंग • 30 मिनट हिंदी टाइपिंग
ऑफलाइन से अच्छा ऑनलाइन टाइपिंग करे
CPCT Typing बेबसाइट इस तरीके से बनाई गई है कि इस पर सीखना बहुत ही आसान है इस बेबसाइट के माध्यम से हम हिंदी और अंग्रेजी दोनो ही टाइपिंग को शुरू कर सकते है जो कि 15-15 दिन के शुरूआती अध्यायों के माध्यम से सीख सकते है हमें पहले जिस भी टाइपिंग से शुरू करना है वह हमारे लिये आसानी से चुना जा सकता है हमें प्रत्येक अध्याय को एक दिन में कम से कम 30 मिनिट प्रैक्टिस करना शुरू करना होगा क्योंकि हम जितना समय अपनी टाइपिंग प्रैक्टिस के लिये देंगे उतने ही जल्दी हम टाइपिंग सीख पाएंगे इस बेबसाइट पर अच्छी बात यह है कि हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग सीखने और प्रैक्टिस के लिये 15-15 दिन के अलग-अलग अध्याय दिये गये है इस यहएक अच्छी बात होगी कि यदि हम समय अधिक देते है तो एक महीने में हम दोनो ही टाइपिंग सीख सकते है।
परीक्षा के अनुसार स्पीड लक्ष्य तय करें
CPCT पास करने के लिए आपको बहुत ज्यादा स्पीड की जरूरत नहीं होती, बल्कि संतुलित प्रदर्शन जरूरी है।यदि आप परीक्षा के पैटर्न के अनुसार तैयारी करेंगें तो निश्चित ही पहले ही बार में परीक्षा को पास कर लेंगे यदि आप प्रैक्टिस पर अधिक समय देते है तो आपकी Accuracy के साथ-2 speed अपने आप ही बढ़ जायेगी।
• अंग्रेजी: 30–40 WPM • हिंदी: 20–35 WPM • Accuracy: 90%+
Frequently Asked Questions (FAQ)
-
Is this an official CPCT website?
No. This website is created only for practice purposes and is not affiliated with any government or official CPCT authority. -
Is this CPCT typing test free?
Yes, this CPCT typing practice tool is completely free to use. -
Does this typing test follow the CPCT exam pattern?
The typing duration and test format are designed to closely match the CPCT exam pattern for practice purposes. -
Can I practice Hindi typing for CPCT here?
Yes, you can practice Hindi typing using standard Hindi typing layouts. -
Will I get typing speed and accuracy after the test?
Yes, after completing the typing test, you will get detailed typing speed and accuracy results.